Explore

Search

August 9, 2026 5:58 pm

एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा को दी भावभीनी विदाई, निमितेश सिंह ने संभाला पदभार

चंद्रशेखर परमा को भावभीनी विदाई, डीआईजी-एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

CBN 36 जशपुर। जशपुर अनुविभाग में अब पुलिसिंग की कमान निमितेश सिंह के हाथों में होगी। बिलासपुर सीएसपी सिविल लाइन रहे निमितेश सिंह ने एसडीओपी जशपुर का पदभार संभाल लिया। वहीं, स्थानांतरित हुए एसडीओपी चंद्रशेखर परमा को पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई।

कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस

पदभार ग्रहण करने के बाद निमितेश सिंह ने कहा कि जशपुर की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, त्वरित पुलिस कार्रवाई और आमजन से बेहतर संवाद पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच विश्वास की डोर को और मजबूत करने की बात कही।

परमा के कार्यकाल की अधिकारियों ने की सराहना

विदाई समारोह में अधिकारियों ने चंद्रशेखर परमा के कार्यकाल को याद किया। कहा गया कि उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क के क्षेत्र में प्रभावी कार्य किया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान के लिए आभार जताते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

20 जुलाई को जारी हुआ था तबादला आदेश

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग की ओर से 20 जुलाई 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत चंद्रशेखर परमा को एसडीओपी सरायपाली पदस्थ किया गया है। वहीं निमितेश सिंह को एसडीओपी जशपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डीआईजी-एसएसपी ने कहा- अनुभव से मजबूत होगी पुलिसिंग

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने निमितेश सिंह का स्वागत करते हुए उनके अनुभव और नेतृत्व पर भरोसा जताया। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जशपुर अनुविभाग में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी तथा आम लोगों को त्वरित और बेहतर पुलिस सेवाएं मिलेंगी।

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ स्वागत

समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार, जिले के राजपत्रित अधिकारी, एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारी समेत पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नवपदस्थ एसडीओपी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS