Explore

Search

August 9, 2026 4:48 pm

एसएसपी के ‘ऑपरेशन आघात’ का असर, गांव में पुलिस के साथ उतरीं महिलाएं; 20 बोरी लहान और भारी मात्रा में महुआ पास नष्ट

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर ग्रामीणों को जोड़ा गया अभियान से; अवैध शराब बनाने वालों पर कसा शिकंजा

CBN 36 रायगढ़। नशे और अवैध शराब के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’ लगातार तेज होता जा रहा है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस ने अब ग्रामीणों की सहभागिता को भी अभियान का हिस्सा बनाया है। कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम गेजामुड़ा में महिला समिति, युवाओं और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

गांव के बाहर खेत में अवैध शराब बनाए जाने की सूचना पर पुलिस और महिला समिति ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। मौके से 20 बोरी महुआ लहान, 10 डिब्बों और पांच बाल्टियों में भरा भारी मात्रा में महुआ पास बरामद किया गया। इसे ग्रामीणों और महिला समिति की मौजूदगी में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

एसएसपी का स्पष्ट संदेश-अवैध शराब पर नहीं होगी ढिलाई

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या जुआ संचालन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

महिलाओं और युवाओं को बनाया अभियान की ताकत

गेजामुड़ा में पिछले एक सप्ताह से महिला समूह, सक्रिय युवा और गणमान्य नागरिक गांव में अवैध शराब निर्माण की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। पुलिस के साथ ग्रामीणों की यह सहभागिता ‘ऑपरेशन आघात’ को जमीनी स्तर पर मजबूती दे रही है।

कोतरारोड़ पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

थाना प्रभारी निरीक्षक शील कुमार आदित्य ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि घर, दुकान, होटल और ढाबों में अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जुआ और शराब जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने के लिए पुलिस के साथ आम लोगों की सहभागिता जरूरी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS