Explore

Search

September 20, 2026 5:36 pm

कुलगाम आतंकी हमले में मृत छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख की सहायता

“मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले-पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है राज्य सरकार, नोडल अधिकारी की होगी नियुक्ति”

CBN36 रायपुर, 1 अगस्त। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों पर किए गए हमले में सक्ती जिले के निवासी दीपक रात्रे तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी भूपेंद्र भैना की मृत्यु पर छत्तीसगढ़ सरकार ने दोनों परिवारों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे कायराना और अमानवीय आतंकी हमला बताया। उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के विरुद्ध अपराध है और ऐसे कृत्य किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घड़ी में राज्य सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर सरकार के अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का भी निर्णय लिया है, जो पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS