Explore

Search

July 5, 2026 1:36 pm

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर स्टेशन का पुनर्विकास तेज, 10 जुलाई से गेट नंबर-4 जाने वाला मुख्य मार्ग रहेगा बंद

बिलासपुर।अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य में तेजी लाई गई है। योजना के अगले चरण में गेट नंबर-4 के सामने नए स्टेशन भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके चलते 10 जुलाई 2026 से बुधवारी बाजार मेन रोड पर मुल्कराज होटल के सामने से गेट नंबर-4 तक जाने वाला मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

रेल प्रशासन के अनुसार, गेट नंबर-4 तक पहुंचने के लिए बुधवारी बाजार के पीछे स्थित सड़क मार्ग पूर्व की तरह खुला रहेगा। यात्रियों से स्टेशन में प्रवेश और निकासी के लिए गेट नंबर-1 एवं गेट नंबर-2 का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की गई है। यदि किसी कारणवश गेट नंबर-4 का उपयोग करना आवश्यक हो, तो पीछे वाले वैकल्पिक मार्ग से आवागमन किया जा सकता है।

प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर एवं सूचना बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा टिकट चेकिंग स्टाफ और विशेष सहायता दल भी यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए तैनात रहेंगे।

रेल प्रशासन ने कहा है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक, अधिक सुविधाजनक और विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जा रहा है। यात्रियों से पुनर्विकास कार्य के दौरान प्रदर्शित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा रेलवे प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS