Explore

Search

October 13, 2026 10:10 am

ऑपरेशन आघात: जंगल में चल रही अवैध महुआ शराब भट्टी पर पुलिस की दबिश, 65 लीटर शराब जब्त, दो गिरफ्तार

“एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन आघात के तहत जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी”

रायगढ़। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम नटवरपुर के जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण स्थल पर छापा मारकर 65 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नटवरपुर के जंगल में अवैध रूप से महुआ शराब तैयार कर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से फुल सिंह धनवार (25) और दुआरू धनवार (40), दोनों निवासी ग्राम नटवरपुर, थाना चक्रधरनगर, को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान फुल सिंह धनवार के कब्जे से 35 लीटर तथा दुआरू धनवार के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। कुल 65 लीटर शराब की अनुमानित कीमत करीब 13 हजार रुपये बताई गई है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शराब का निर्माण और बिक्री करना स्वीकार किया। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, प्रधान आरक्षक रविकिशोर साय तथा आरक्षक संदीप कौशिक और चन्द्र कुमार बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS