Explore

Search

August 24, 2026 11:41 am

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर दुर्ग पुलिस ने किया वृक्षारोपण

भिलाई। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर दुर्ग पुलिस ने सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के पीछे मैदान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, एसडीओपी पाटन, एसडीओपी धमधा, महिला सेल के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि पौधा लगाने के साथ उसका संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक दायित्व मानते हुए वृक्षारोपण अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS