Explore

Search

August 6, 2026 1:05 am

रायपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में राहुल गांधी ने किया पौधारोपण

रायपुर, 21 जून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायपुर में आयोजित कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट , छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज , नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी सहित प्रदेश के अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उनकी देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, नेतृत्व क्षमता के विकास और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना बताया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS