Explore

Search

June 21, 2026 8:57 pm

5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन, अमर अग्रवाल ने कहा- हर वार्ड तक पहुंचेगी मूलभूत सुविधाएं

बिलासपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक अमर अग्रवाल ने रविवार को नगर निगम के जोन क्रमांक-6 और जोन क्रमांक-3 के विभिन्न वार्डों में आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान 5 करोड़ रुपये से अधिक लागत के सड़क, नाली, सामुदायिक भवन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर को अधिक सशक्त, सुंदर और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से विकास कार्यों की गति तेज की गई है।

इसके बाद वे नगर निगम जोन क्रमांक-3 के वार्ड 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21 और 22 में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल हुए। सिंधी कॉलोनी स्थित पूज्य सिंधी पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

अमर अग्रवाल ने कहा कि जन अपेक्षाओं के अनुरूप विकास योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और दैनिक जीवन अधिक सुगम होगा।

अपने प्रवास के दौरान उन्होंने अग्रसेन चौक के समीप न्यू भारत स्वीट्स के शुभारंभ कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है, जिससे शहर के विकास को नई ऊर्जा मिलती है।

कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS