Explore

Search

August 6, 2026 2:12 am

कोटा बना नगर पालिका, सरकार ने जारी की अधिसूचना

रायपुर, 21 जून। बिलासपुर जिले की कोटा नगर पंचायत अब नगर पालिका बन गई है। राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है।

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कोटा को नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी। अब अधिसूचना जारी होने के साथ ही यह घोषणा पूरी हो गई है।

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नगर पंचायत कोटा की वर्तमान सीमाएं ही नगर पालिका कोटा की सीमाएं रहेंगी।

कोटा को नगर पालिका का दर्जा मिलने से क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही लोगों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS