Explore

Search

May 18, 2026 1:04 am

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

रायपुर, 17 मई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर आगमन पर राजधानी स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह के रायपुर प्रवास को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS