Explore

Search

May 8, 2026 8:30 am

कानाफूसी

अलर्ट मोड पर सरकार, एक कलेक्टर की गई कुर्सी

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का दौर चल रहा है। यह एक महीने से भी ज्यादा चलेगा। सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुशासन तिहार के दौरान जिलों में जन समस्या निवारण शिविर लगाई जा रही है। सीएम खुद औचक निरीक्षण कर रहे हैं। बलरामपुर में मीटिंग के दौरान कलेक्टर के कामकाज को लेकर जो फीडबैक मिला, रायपुर आते-आते बड़े फेरबदल में बदल गया। कामकाज में बेपरवाही बरतने के कारण बलरामपुर कलेक्टर की कलेक्टरी गई। तकरीबन साढ़े तीन दर्जन आईएएस अफसरों को सरकार ने इधर से उधर कर दिया। यह साफ संदेश है। काम करने वालों को मिलेगी ऊंची कुर्सी,बेकामों की जाएगी भी।

उखड़े सड़कों को देखकर उखड़ गए सीएम

बात बलरामपुर की हो रही है तो इसे थोड़ा और आगे बढ़ा लेते हैं। आला अफसरों की संभागीय मीटिंग के दौरान सीएम ने सड़कों की खराब हालत को लेकर अफसरों की जमकर क्लास लगाई। सीएम उत्तर सरगुजा इलाके के चप्पे-चप्पे से अच्छी तरह वाकिफ हैं। जशुपर से लेकर सरगुजा, कोरिया, और पूरा इलाका। सड़कों की खराब स्थिति उनसे छिपी हुई नहीं है। तभी तो मीटिंग में सबसे पहले उन्होंने सड़क बनाने वाले विभाग के अफसरों की क्लास लगाई। अफसर उनके सवालोे का जवाब नहीं दे पाए। कूल रहने वाले सीएम को गुस्सा आ गया और पीडब्ल्यूडी के अफर सीधे मीटिंग से बाहर। मतलब तो समझ ही गए होंगे, गुस्सा तो गुस्सा है। अब तो इस बात की अटकलें लगाई जा रही है, पीडब्ल्यूडी अफसर का क्या होगा।

जुगाड़ में लगे अफसर, बात बन नहीं पा रही है

बलरामपुर में सीएम का नया रूप देखकर जिले के अफसर सहमे हुए हैं। राजधानी में आला अफसरों से जुगाड़ लगा रहे हैं और यह पता करने की कोशिश में जुटे हुए हैं, सीएम का दौरान जिले में कब हो रहा है, कहां उतरने वाले हैं। जुगाड़ू अफसरों को परेशानी ये हो रही है, कहीं से लोकेशन मिल नहीं पा रहा है। या ऐसा भी कह सकते हैं, अफसर भाव नहीं दे रहे हैं। ऊपर सेटिंग ना होने के कारण अफसरों की धड़कनें बढ़ी हुई है। यह सोचकर परेशान हो रहे हैं, बलरामपुर की मीटिंग में जैसा सीएम का रूप नजर आया था, कहीं यहां हो गया तब क्या होगा।

शुरू हुआ तबादलों का दौर

स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राचार्य और शिक्षकों का एक लिस्ट जारी कर दिया है। इसके बाद आईएएस अफसरों की बड़ी सूची आ गई है। सुशासन तिहार के दौर में अब तबादलों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। जुगाड़ वाले कुछ ज्यादा ही सक्रिय हो गए हैं। अब यता पता लगाना आपका काम है, शहर के कौन-कौन से बंगलों में हाजिरी लगाने वाले नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी है। कहा तो यहां तक जा रहा है, कुछ बड़े बंगलों में खास लोग लिस्ट बनाने में जुट गए हैं। लिस्ट दो तरह की बनने की चर्चा है, एक खास और दूसरा बेहद खास।इसके मायने तो आपको निकलने होंगे। खास और बेहद खास लिस्ट का मतलब क्या है।

अटकलबाजी

बलरामपुर में सीएम पीडब्ल्यूडी के अफसर पर नाराज हुए, मीटिंग से आउट कर दिया। बलरामपुर में जो कुछ हुआ, यहां भी कुछ वैसा ही होगा क्या। अगर हुआ तो मीटिंग से कौन आउट होंगे।

सुशासन तिहार के मौजूदा दौर में कुछ और जिलों के कलेक्टरों की रवानगी की सुगबुगाहट तेज हो रही है। पता लगाइए, आसपास में तो इस तरह की सुगबुगाहट तो नहीं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS