Explore

Search

October 15, 2026 12:10 am

एसईसीएल की अंतर-क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आगाज, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

बहतराई के अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैदान में शुरू हुआ टूर्नामेंट, निदेशक बिरंची दास ने गोल दागकर किया शुभारंभ

CBN36 बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय की मेजबानी में बुधवार को स्वर्गीय बी.आर. यादव अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैदान, बहतराई में अंतर-क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में एसईसीएल मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने हॉकी मैदान पर गोल दागकर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हॉकी जैसे तेज गति वाले खेल में टीमवर्क, आपसी समन्वय और मानसिक दृढ़ता की अहम भूमिका होती है। मैदान पर विकसित होने वाले ये गुण कार्यस्थल पर भी बेहतर प्रदर्शन और सफलता हासिल करने में सहायक होते हैं।

उन्होंने कहा कि एसईसीएल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने और उन्हें बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

समारोह की शुरुआत में महाप्रबंधक (कल्याण) बी.सी. सेठी ने स्वागत उद्बोधन दिया और मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वहीं, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) विवेक सिंह और आस्तिक साहू ने अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एवं कल्याण विभाग में पदस्थ वरिष्ठ डीईओ राजेश हेनरी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, जेसीसी एवं कल्याण मंडल के सदस्यों, सिस्टा व विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और डीएवी स्कूल के प्राचार्य की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और आपसी समन्वय को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS