Explore

Search

September 21, 2026 8:14 pm

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा शर्बत वितरण एवं देहदान-नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

बिलासपुर।अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा राजकिशोर नगर स्थित शनि मंदिर परिसर में शर्बत वितरण के साथ देहदान एवं नेत्रदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति की सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को भीषण गर्मी के बीच शीतल शर्बत वितरित किया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने देहदान एवं नेत्रदान के सामाजिक और मानवीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मृत्यु के उपरांत किया गया यह महादान कई जरूरतमंदों के जीवन में नई आशा का संचार कर सकता है। नेत्रदान से जहां दृष्टिहीन व्यक्तियों को नई रोशनी मिलती है, वहीं देहदान चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

कार्यक्रम के दौरान जागरूकता पोस्टरों के माध्यम से लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। समिति ने स्पष्ट किया कि समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक लोगों को देहदान एवं नेत्रदान के लिए प्रेरित करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम में अध्यक्ष मधु बगड़िया सहित रेखा सिंघानिया, सीमा चौधरी, सपना अग्रवाल, प्रीतो बुधिया, शारदा सिंगल, ज्योति अग्रवाल, पूनम मित्तल एवं खुशबू अग्रवाल उपस्थित रहीं। समिति ने आमजन से अपील की कि वे इस महादान में सहभागी बनकर समाज सेवा में अपना योगदान सुनिश्चित करे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS