Explore

Search

April 28, 2026 7:49 pm

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर भारत स्काउट एंड गाइड की जल सेवा शुरू

“सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य जहाँ समाज में सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं वहीं यह जल सेवा पूरे ग्रीष्मकाल तक जारी रहेगी, जिससे यात्रियों को निरंतर शीतल पेयजल की सुविधा मिलती रहे”

बिलासपुर।भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा रेलवे स्टेशन पर जल वितरण सेवा का शुभारंभ किया गया। यह सेवा 26 अप्रैल से प्रारंभ की गई है, जिसके तहत यात्रियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सीनियर डीसीएम एवं जिला आयुक्त स्काउट अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर जिला आयुक्त रोवर यू. एस. एस. राव भी उपस्थित रहे।

सेवा अभियान में स्काउट-गाइड तथा रोवर-रेंजर सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनुशासन, समर्पण एवं सेवा भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) दिलीप कुमार स्वाईं, जिला सचिव संजय मेश्राम एवं सहायक जिला संगठन आयुक्त जी. लोकेश राव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि यह जल सेवा पूरे ग्रीष्मकाल तक जारी रहेगी, जिससे यात्रियों को निरंतर शीतल पेयजल की सुविधा मिलती रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS