Explore

Search

April 28, 2026 7:09 pm

रक्षित केन्द्र दुर्ग में ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्शन शिविर, 102 पुलिस परिवारजनों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

“एसएसपी आईपीएस विजय अग्रवाल ने कहा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार और दैनिक व्यायाम स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक ,उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने की दी सलाह”

दुर्ग छत्तीसगढ़।पुलिस परिवार के स्वास्थ्य संरक्षण और महिला स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्षित केन्द्र दुर्ग में ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्शन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर धन्वंतरी जन कल्याण समिति रायपुर के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवार के कुल 102 सदस्यों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई जांच में 05 महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के प्रारंभिक लक्षण चिन्हित किए गए। संबंधित महिलाओं को तत्काल चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करते हुए समयबद्ध उपचार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही, कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर एक जागरूकता कार्यशाला भी आयोजित की गई।

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग आईपीएस विजय अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार और दैनिक व्यायाम स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने की सलाह दी।

डॉ. सुधीर गांगेय एम.डी. मेडिसिन, पुलिस अस्पताल दुर्ग ने तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर की प्रारंभिक पहचान के महत्व को रेखांकित करते हुए इसके लक्षण, बचाव और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक लाईन चंद्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक श्री नीलकंठ वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में डॉ. सूर्यप्रकाश सक्सेना, डॉ. रजनीश मल्होत्रा, डॉ. अजय गोवर्धन, डॉ. ज्ञानेश मिश्रा एवं डॉ. पी.यू. प्रकाश सक्सेना सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में रक्षित केन्द्र दुर्ग स्टाफ, पुलिस अस्पताल दुर्ग, चिकित्सकीय टीम एवं आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS