Explore

Search

April 9, 2026 7:46 pm

टेगनमाड़ा स्टेशन के पास युवक से 17.90 लाख जब्त, पुलिस-एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़ ।बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी बेलगहना पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की संयुक्त टीम ने सतर्कता दिखाते हुए टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसके कब्जे से 17 लाख 90 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। बरामद राशि के स्रोत को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

इस संबंध मे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 को चौकी बेलगहना पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. टीम क्षेत्र में गश्त एवं अपराध विवेचना के दौरान थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल एसएसपी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया।

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम पवन बजाज (35 वर्ष) पिता अर्जुन बजाज, निवासी कश्यप कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास रखे दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग से 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों के कुल 81 बंडल 17,90,000 रुपये बरामद हुए ।

पुलिस ने उक्त नकदी को संदिग्ध एवं किसी अपराध से संबंधित होने की आशंका में बीएनएस एस की धारा 106 के तहत जब्त कर लिया है। फिलहाल आरोपी पवन बजाज से रकम के स्रोत के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

इस कार्रवाई में बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की टीम के अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने भी प्रशंसा की है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS