
वर्धा, 3 अप्रैल 2026। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्रों एवं कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने स्वराज की स्थापना कर समाज में न्याय, समानता और धर्मनिरपेक्षता के आदर्श स्थापित किए। उनके अद्वितीय साहस, कुशल नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उपस्थितजनों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शिवाजी महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया तथा राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर प्रोफेसर अवधेश कुमार, डॉ. एच.ए. हुनगुंद, डॉ. राकेश मिश्र, डॉ. जयंत उपाध्यक्ष, डॉ. रवि कुमार, डॉ. आर.पी. यादव, डॉ. हिमांशु शेखर, डॉ. श्रीनिकेतन मिश्र, डॉ. मैत्रेयी, डॉ. रणंजय सिंह, डॉ. देवेन्द्र कुमार, डॉ. दत्तूराम देवूने, डॉ. तेजस्वी एच. आर., विनोद वैद्य, बी. एस. मिरगे, संगीता मालवीय, सुधीर खरकटे, प्रभाकर राय, भोला एवं श्रीवास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रधान संपादक


