Explore

Search

September 9, 2026 6:29 pm

दुर्ग-गोंदिया-नागपुर रेलखंड की परखी संरक्षा

विंडो ट्रेलिंग से महाप्रबंधक ने लिया जायजा, गोंदिया स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और परिचालन व्यवस्था की भी जांच

CBN36 गोंदिया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने मंगलवार को दुर्ग-गोंदिया-नागपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से सघन संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान रेल परिचालन में संरक्षा मानकों के साथ रेलखंड, स्टेशन और यात्री सुविधाओं की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया गया। निरीक्षण का उद्देश्य रेल परिचालन को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा करना रहा।

महाप्रबंधक दुर्ग से गाड़ी संख्या 22619 तिरुनेलवेली सुपरफास्ट एक्सप्रेस से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए दोपहर 12:43 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचे। उनके साथ नागपुर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता समेत मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। गोंदिया पहुंचने पर स्थानीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद महाप्रबंधक ने गोंदिया स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, परिचालन व्यवस्था, यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, यात्रियों के आवागमन और संरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रेलपथ, पुल और समपारों की भी जांच

गोंदिया से महाप्रबंधक गाड़ी संख्या 12106 विदर्भ एक्सप्रेस से नागपुर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान उन्होंने गोंदिया-नागपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से निरीक्षण किया। इस दौरान रेलपथ, ट्रैक के आसपास की स्थिति, पुलों, समपारों और अन्य महत्वपूर्ण रेल परिसंपत्तियों का जायजा लिया।

परिचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का भी अवलोकन किया गया। महाप्रबंधक ने रेलखंड की स्थिति और संरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा जहां जरूरत हो, वहां सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। नागपुर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने मंडल में संरक्षा और यात्री सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

समिति ने यात्री सुविधाओं से जुड़ी मांगें रखीं

गोंदिया स्टेशन पर महाप्रबंधक ने रेल परामर्शदात्री सहयोग समिति के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने गोंदिया और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी यात्री सुविधाओं, रेल सेवाओं और यात्रियों की जरूरतों से संबंधित सुझाव और मांग पत्र सौंपे।

महाप्रबंधक ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के साथ विभिन्न मांगों की संभावनाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।

संरक्षा और यात्री सुविधा पर रहा जोर

निरीक्षण के दौरान संरक्षा, यात्री सुविधा और परिचालन दक्षता पर विशेष जोर दिया गया। विंडो ट्रेलिंग के जरिए दुर्ग-गोंदिया-नागपुर रेलखंड की वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन किया गया। रेलवे के अनुसार, निरीक्षण का उद्देश्य रेल परिचालन को और अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कदम सुनिश्चित करना रहा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS