Explore

Search

June 6, 2026 10:45 am

रतनपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के परिवार ने किए दर्शन, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के परिवार ने रतनपुर स्थित प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर और भैरव बाबा मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री बघेल की पत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल एवं पुत्र चैतन्य बघेल परिवार सहित रतनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मां महामाया के दरबार में पूजा-अर्चना कर समाज, परिवार एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद वे भैरवनाथ मंदिर पहुंचे और वहां भी विधिवत दर्शन किए।

इससे पूर्व बिलासपुर पहुंचने पर छत्तीसगढ़ भवन में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, अभय नारायण राय एवं अरविंद शुक्ला ने बघेल परिवार का स्वागत किया। इसके पश्चात सभी रतनपुर के लिए रवाना हुए।

रतनपुर स्थित महामाया परिसर में विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, अध्यक्ष प्रत्याशी शीतल जायसवाल, पार्षद पुष्प कांत कश्यप, रियाज अहमद सहित वरिष्ठ नेता मदन कहरा ने बघेल परिवार का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सभी ने मिलकर मां महामाया एवं भैरव बाबा के दर्शन किए।दर्शन उपरांत उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS