Explore

Search

March 31, 2026 2:59 pm

खाड़ी संकट के बीच जिले में पेट्रोलियम और गैस आपूर्ति सामान्य, पैनिक की जरूरत नहीं: कलेक्टर संजय अग्रवाल

“कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग बनाए रखें, जिससे जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रह सके”

“उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के उपभोक्ताओं पर विशेष निगरानी कोई उपभोक्ता या वितरक कालाबाजारी करते हुए पाया गया तो लाइसेंस निरस्तीकरण से लेकर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने तक की होगी कार्रवाई”

बिलासपुर ।खाड़ी क्षेत्र में उत्पन्न संकट के मद्देनजर जिले में पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर उत्पन्न आशंकाओं के बीच कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि जिले में पेट्रोल, डीज़ल और गैस सिलेंडर की आपूर्ति एवं वितरण पूरी तरह सामान्य है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

प्रेस वार्ता में खाद्य नियंत्रक सहित विभिन्न तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जानकारी दी कि जिले में प्रतिदिन लगभग 9 हजार गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है, जो वर्तमान मांग के अनुरूप पर्याप्त है। उन्होंने आम उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से गैस या पेट्रोल-डीज़ल का भंडारण न करें और जरूरत के अनुसार ही उपभोग करें। साथ ही उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से लगभग 10 प्रतिशत तक खपत में कटौती करने का सहयोग भी मांगा, ताकि आपूर्ति व्यवस्था संतुलित बनी रहे।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि पेट्रोलियम पदार्थों या गैस सिलेंडर की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने विशेष रूप से उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस श्रेणी के उपभोक्ताओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई उपभोक्ता या वितरक कालाबाजारी करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण से लेकर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने तक की कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग बनाए रखें, जिससे जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रह सके।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS