बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के 30 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का ट्रांसफर करने के साथ ही वरिष्ठ सिविल जजों को सीजेएम के पद पर पदस्थ किया है। कुछ सिविल जज को पदोन्नति प्रदान किया गया है।
रजिस्ट्रार जनरल द्बारा जारी सूची के अनुसार वरिष्ट सिविल जज मंजू लता सिन्हा का रायपुर से अंबागढ़ चौकी में प्रथम सिविल जज सह सीजेएम, बरखा रानी वर्मा का अंबिकापुर से वरिष्ठ सिविल जज सह सीजेएम नारायणपुर, वरिष्ठ सिविल जज गुलापन राम यादव का भानुप्रतापपुर से अंबिकापुर सीनियर सिविल जज अंबिकापुर, सचिव जिला विधिक सेवा अधिकारण बलौदाबाजार कुमारी अमिता जायसवाल का वरिष्ठ सिविल जज सह सीजेएम राजनांदगांव, वरिष्ठ सिविल जज बेमेतरा मोहम्मद जहांगीर तिगाला का सिविल जज सह सीजेएम रायपुर तबादला किया गया है। इसी प्रकार वरिष्ठ सिविल जजों का भी तबादल किया गया है। सूची में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिता कोशिमा रावटे का बेमेतरा से रायपुर, अंशुल वर्मा का चिरमिरी से राजीम गरियाबंद, सचिन पाल टोप्पो का दुर्ग से बलौदाबाजार, श्रीमती श्वेता गोस्वामी बिलासपुर से बलरामपुर, अकांक्षा ठाकुर धमधा से बिलासपुर, क्रांति कुमार सिंह का जशपुर से रायपुर, अनिता तिग्गा का दुर्ग से भानुप्रतापपुर उत्तर बस्तर तबादला किया गया है।
०० उच्च नायिक सेवा के 30 अधिकारियों का तबादला यशवंत वासनिकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गरियाबंद से मनेन्द्रगढ़ कोरिया, अरविंद कुमार डिप्टी रजिस्ट्रार राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल नई दिल्ली से पेंड्रा रोड, निरंजन लाल चौहान प्रथत एडिशनल प्रिंसिपल जज परिवार न्यायालय बिलासपुर से चिरमिरी जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती नीरू सिंह एडिशनल डायरेक्टर छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी बिलासपुर से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर, सिद्बार्थ अग्रवाल राजनांदगांव से जगदलपुर, किरण कुमार जांगड़े बालोद से रामानुगंज, श्ौलेश अच्युत पटवर्धन जशपुर से जगदलपुर, आनंद प्रकाश दीक्षित बिलासपुर से बालोद, कृष्ण पाल सिंह भदौरिया रायपुर से अंबिकापुर, श्री विरेन्द्र रायगढ़ से रायपुर, मुकेश कुमार तिवारी अंबिकापुर से जांजगीर चाम्पा, जितेन्द्र कुमार ठाकुर रायगढ़ से नारायणपुर कोंडागांव, जगदीश राम रायगढ़ से जगदलपुर, अनिल कुमार बारा जांजगीर चाम्पा से राजनांदगांव, पुष्पलता मारकंडेय बिलासपुर से सक्ती जांजगीर चाम्पा, कुमारी वंदना वर्मा जगदलपुर से बिलासपुर, श्रीमती यशोदा नाग कोंडागांव से रायपुर, रूपनारायण पात्रे जगदलपुर से बिलासपुर, कुमारी पारूल श्रीवास्तव सारंगढ़ से रामानुजगंज, सर्व विजय अग्रवाल जांजगीर चाम्पा से रायगढ़, श्रीमती गंगा पटेल सक्ती से गरियाबंद रायपुर, एकता अग्रवाल पेंड्रारोड से रायपुर, हरेन्द्र सिंह नाग नारायणपुर से रायपुर, श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव कवर्धा से खरसिया, ओम प्रकाश साहू राजनांदगांव से बिलासपुर, श्रीमती प्रियंका अग्रवाल जांजगीर चाम्पा से रायगढ़, डॉ सुमित कुमार सोनी बलरामपुर से अंबिकापुर तबादला किया गया है।
प्रधान संपादक


