Explore

Search

March 18, 2026 6:46 pm

रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई: घर में घुसकर मारपीट करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

“डीआईजी एवं एसएसपी आईपीएस शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि जिले में मारपीट, तोड़फोड़ और बलवा जैसी घटनाओं में शामिल लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी”

रायगढ़, 18 मार्च 2026। शहर के सत्तीगुड़ी चौक स्थित मस्तागली क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध गैरजमानती धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 मार्च 2026 की रात लगभग 11:35 बजे प्रार्थी सुखदेव मंडल अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान तीन युवक जबरन दरवाजा खोलकर घर में घुस आए और विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए धक्का-मुक्की और घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के संबंध में 15 मार्च को थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में एक आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की। पूछताछ के दौरान आरोपी देवसिंह चौहान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की, जिसके आधार पर प्रकरण में बलवा की धारा भी जोड़ी गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवसिंह चौहान, आशीष सिंह ठाकुर, आदित्य श्रीवास, देवकुमार चौहान, जयकिशन यादव एवं साहिल सिंह ठाकुर, सभी निवासी रायगढ़, को गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि जिले में मारपीट, तोड़फोड़ और बलवा जैसी घटनाओं में शामिल लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS