Explore

Search

September 22, 2026 9:08 pm

ऑपरेशन तलाश का वार: ओडिशा का गांजा सप्लायर गिरफ्तार

पहले पकड़े गए तस्करों से मिला सुराग, तमनार पुलिस ने सुंदरगढ़ से दबोचा

“पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी ,मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में विशेष सख्ती”

रायगढ़, 13 मार्च।अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन तलाश के तहत तमनार पुलिस ने ओडिशा के एक सक्रिय गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सुंदरगढ़  ओडिशा से पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति नीले रंग की HF डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 13 AF 1306) से टपरिया–हमीरपुर बॉर्डर के रास्ते धौराभांठा की ओर गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही तमनार पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार प्रधान और संजय कुमार देहरी निवासी ग्राम गाला, थाना पत्थलगांव जिला जशपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.150 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग 9,200 रुपये दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। इस मामले में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 44/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया था।

पूछताछ में आरोपियों ने गांजा सप्लायर का मोबाइल नंबर पुलिस को बताया। तकनीकी जांच के आधार पर सप्लायर की पहचान मिथुन सा निवासी टपरिया, थाना हिमगीर, जिला सुंदरगढ़ ओडिशा के रूप में हुई। इसके बाद थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओडिशा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

कार्रवाई में एएसआई शशिदेव भोय, प्रधान आरक्षक देव राठिया और विपिन पटेल की विशेष भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है और मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में सख्ती बरती जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS