Explore

Search

June 13, 2026 6:42 am

एसएसपी की सख्ती:जुआ कार्रवाई में लापरवाही पर दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, रैरूमाखुर्द चौकी प्रभारी बदले

“एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश ,किसी भी थाना या चौकी क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य अवैध गतिविधियां संचालित पाए जाने पर संबंधित प्रभारी की जवाबदेही तय कर होगी कड़ी कार्रवाई ,लापरवाही बर्दाश्त नहीं

छत्तीसगढ़ ।रायगढ़ जिले में जुआ संबंधी कार्रवाई में लापरवाही सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सख्त कदम उठाते हुए चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द सहित दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही उपनिरीक्षक विजय एक्का को रैरूमाखुर्द चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार 11 मार्च को रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र के बरपाली जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मिली थी। इस संबंध में चौकी प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी से जानकारी ली गई, लेकिन उनके द्वारा मामले की स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने नाराजगी जताई और रक्षित केंद्र, थाना घरघोड़ा तथा रैरूमाखुर्द पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल जुआ रेड कराई।

कार्रवाई के दौरान मौके से चार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से पांच मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन तथा 10,600 रुपये नकद जब्त किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जांच में चौकी प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी तथा बीट के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण केंवट द्वारा सूचना संकलन में कमी और पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर दोनों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि किसी भी थाना या चौकी क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य अवैध गतिविधियां संचालित पाए जाने पर संबंधित प्रभारी की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिले में ऑपरेशन अंकुश के तहत जुआ-सट्टा और ऑपरेशन आघात के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS