Explore

Search

October 13, 2026 2:47 am

कोनी में छत्तीसगढ़ व्यंजनम रेस्टोरेंट का उद्घाटन

बिलासपुर ।कोनी क्षेत्र में रिवर व्यू कॉलोनी मोड़ के पास छत्तीसगढ़ी पकवान एवं मिष्ठान के रेस्टोरेंट छत्तीसगढ़ व्यंजनम का उद्घाटन जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने फीता काटकर एवं पूजन-अर्चन कर किया।

इस अवसर पर श्री श्रीवास ने कहा कि कोनी क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्थानीय व अन्य प्रदेशों से आए लोग निवास करते हैं। रेस्टोरेंट के शुभारंभ से उन्हें छत्तीसगढ़ी व्यंजन व मिष्ठान सुलभ होंगे और क्षेत्र के विकास में भी सहयोग मिलेगा।

कार्यक्रम में रेस्टोरेंट संचालक कांग्रेस नेता गनी खान बेलतरा क्षेत्र के कांग्रेस नेता डॉ. शीतल दास मानिकपुरी सहित संचालक परिवार एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों का पुष्पहार व आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS