Explore

Search

October 15, 2026 8:26 pm

हिंदी विश्वविद्यालय ने महात्मा गांधी को किया अभिवादन

वर्धा, 30 जनवरी, 2026। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि ‘शहीद दिवस’ के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अभिवादन किया।

प्रशासनिक भवन में शुक्रवार 30 जनवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अध्यापक अधिकारी कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने भी महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS