Explore

Search

February 27, 2026 2:56 am

स्वामी विवेकानंद जयंती पर बिलासपुर में बनेंगे विश्व रिकॉर्ड, 1500 किशोर लेंगे नशा मुक्ति की शपथ

बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर बिलासपुर में भव्य और ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी की जा रही है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी दी कि इस अवसर पर एक विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत लगभग 1500 किशोरों को स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में तैयार कर सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गान भी किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस आयोजन को प्रमाणित करने के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणित करने वाली टीम आज शाम बिलासपुर पहुंच रही है, जो पूरे कार्यक्रम की निगरानी करेगी।

इसी कड़ी में श्री साव ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वामी विवेकानंद जी की भव्य रंगोली तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय कलाकारों के सहयोग से 75 फीट × 75 फीट (5625 वर्गफुट) आकार की रंगोली बनाई जा रही है, जो विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्वामी विवेकानंद जी की रंगोली बताई जा रही है। इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इसके अलावा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि कंपनी गार्डन, बिलासपुर में स्वामी विवेकानंद जी पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों, जीवन दर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराया जाएगा।

प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS