Explore

Search

January 5, 2026 9:18 am

खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी तक,रायपुर और बिलासपुर में होंगे सात खेलों के ट्रायल

बिलासपुर, 4 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए राज्य की टीमों के चयन हेतु 6 से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल्स के माध्यम से विभिन्न खेलों में प्रतिभाशाली जनजातीय खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

नेशनल ट्राइबल गेम्स में कुल सात खेलों को शामिल किया गया है। इनमें वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल रायपुर में आयोजित किए जाएंगे, जबकि तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी के ट्रायल बिलासपुर में होंगे।

चयन ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी क्यूआर कोड और रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा सभी ट्रायल स्थलों पर ऑफलाइन पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। ट्रायल में केवल छत्तीसगढ़ के स्थायी निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ी ही भाग लेने के पात्र होंगे। महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं रखा गया है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड/स्थानीय निवास प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।

रायपुर में इन खेलों के होंगे ट्रायल

• वेटलिफ्टिंग: 6 जनवरी, प्रातः 9 बजे से

• कुश्ती: 7 जनवरी, प्रातः 9 बजे से

• फुटबॉल: 7 व 8 जनवरी, प्रातः 9 बजे से

स्थान: स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा, रायपुर

• हॉकी: 7 व 8 जनवरी, प्रातः 9 बजे से

स्थान: सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, रायपुर

बिलासपुर में होंगे ये ट्रायल

• तीरंदाजी व एथलेटिक्स: 7 जनवरी, प्रातः 9 बजे से

स्थान: स्व. बी.आर. यादव स्टेडियम, बिलासपुर

• तैराकी: 7 जनवरी, प्रातः 9 बजे से

स्थान: जिला खेल परिसर, सरकंडा, बिलासपुर

चयन ट्रायल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी मोबाइल नंबर 8871419609 पर संपर्क कर सकते हैं या वेबसाइट http://sportsyw.cg.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS