Explore

Search

October 15, 2026 12:01 am

दुर्ग पुलिस ने 5.6 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना छावनी पुलिस ने दो युवकों को सिन्थेटिक हिरोइन चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 5.600 ग्राम चिट्टा और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 12 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 जनवरी 2026 को थाना छावनी पुलिस को सूचना मिली थी कि कैंप-2 भिलाई निवासी उत्तम सिंह उर्फ बॉबी एवं मोहित सिंह बैकुंठ धाम दशहरा मैदान क्षेत्र में चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से चिट्टा बरामद किया गया। इस मामले में दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21(ख) एवं 27(ए) के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस द्वारा चिट्टा की आपूर्ति के स्रोत, पेडलर एवं कोरियर नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में उत्तम सिंह उर्फ बॉबी (निवासी कैंप-2 भिलाई मोहित सिंह निवासी कैंप-1 भिलाई खुर्सीपार शामिल है ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS