Explore

Search

August 30, 2026 12:07 pm

एसईसीएल मुख्यालय के चार कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

बिलासपुर।एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले चार कर्मियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन की अध्यक्षता में मुख्यालय स्थित सीएमडी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा समस्त देय भुगतान का चेक प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में निदेशक तकनीकी (संचालन) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (योजना एवं परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघ प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त होने वालों में दीपक पंड्या महाप्रबंधक (खनन), अनिल कुमार पांडेय महाप्रबंधक (औद्योगिक अभियांत्रिकी), प्रीतिश रंजन टीकादर वरीय प्रबंधक (विद्युत/यांत्रिक) योजना एवं परियोजना विभाग तथा करन कुमार कनोजिया सीनियर डुप्लीकेट ऑपरेटर योजना एवं परियोजना विभाग शामिल हैं।

शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपनी कार्यकुशलता, निष्ठा और समर्पण से एसईसीएल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

वहीं सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने एसईसीएल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संस्थान में कार्य करना उनके लिए गर्व का विषय रहा है। उन्होंने कहा कि एसईसीएल में अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय उप प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर द्वारा किया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS