Explore

Search

February 5, 2026 3:15 am

बिलासपुर में श्रमजीवी पत्रकारों के बीच पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष, समस्याओं पर दिया संघर्ष का भरोसा,पत्रकारों की आवाज़ दबने नहीं देंगे -अरविंद अवस्थी

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पत्रकारों के अधिकार और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रमजीवी पत्रकारों की आवाज़ को दबने नहीं दिया जाएगा और संगठन हर मंच पर पत्रकार हितों के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री अवस्थी बिलासपुर प्रवास पर रहे, जहाँ उन्होंने सी.एम.डी. कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके पश्चात शाम 4 बजे उन्होंने पत्रकार साथियों से सीधा संवाद किया और जमीनी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार साथियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी का सम्मान किया गया। उन्होंने पत्रकार हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने की शपथ ली और कहा कि संगठन की प्राथमिकता पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकार हैं।

श्री अवस्थी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठानी होगी, संगठन इस लड़ाई में हर कदम पर साथ है।इस दौरान प्रदेश महासचिव विश्वदीपक राई प्रदेश सचिव रवि शुक्ला सुरेश खरे मनीष मिश्रा पूर्व राष्ट्रीय पार्षद साखन दरवे तिरीथ लहरे गंगा मानिकपुरी सहित अनेक श्रमजीवी पत्रकारगण उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS