Explore

Search

January 20, 2026 12:15 pm

ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन, विवादित खातों का आपसी सहमति से विभाजन

भवानीमंडी। राज्य सरकार एवं जिला कलेक्टर के निर्देश तथा एसडीएम भवानीमंडी के मार्गदर्शन में 17 दिसंबर 2025 को आईएलआर सर्किल गणेशपुरा में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व तहसीलदार पचपहाड़ द्वारा किया गया।

शिविर के दौरान विवादित खातों के प्रकरण में खातेदार भोलबाई एवं राजाबाई के बीच आपसी सहमति से खाते का विभाजन किया गया। प्रशासन की त्वरित कार्यवाही से संबंधित लाभार्थियों में संतोष और प्रसन्नता देखी गई।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने प्रशासन की तत्परता, सक्रियता तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस पहल को अत्यंत लाभकारी बताते हुए राज्य सरकार एवं उपखंड प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी तहसीलदार अब्दुल हफीज, भू-अभिलेख निरीक्षक लक्ष्मीनारायण धाकड़, पटवारी नरेश रवि कुमार शैलेश मेहर सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS