Explore

Search

June 11, 2026 6:29 am

मस्तूरी रावत नृत्य महोत्सव : सिलपहरी दल ने जीता प्रथम स्थान

बिलासपुर। प्रतिवर्षानुसार रावत नृत्य महोत्सव समिति एवं यादव समाज मस्तूरी द्वारा आयोजित रावत नृत्य महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान, मस्तूरी में盛धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. सोमनाथ यादव, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग कैबिनेट मंत्री दर्जा ने की।

कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद शिवप्रताप साव, जिला पंचायत सभापति श्रीमती अरुणा सूर्या, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सतकली बावरे एवं श्री दामोदर कांत, पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत विनोद सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत मस्तूरी अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बिंझवार, उपाध्यक्ष श्री नीतेश सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन, सरपंच श्रीमती सुनीता सारथी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, व्यापारी संघ अध्यक्ष किशोर राठौर, विधायक प्रतिनिधि गजानंद राठौर, जिला युवा भाजपा नेता नीरज यादव सहित अमित यादव, अनिल यादव, अभिषेक यादव आदि गणमान्य उपस्थित थे।

महोत्सव में विभिन्न ग्रामों के रावत नर्तक दलों ने उत्साहपूर्ण प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के उपरांत प्रथम स्थान ग्राम सिलपहरी, द्वितीय स्थान ग्राम बसिया, तृतीय स्थान ग्राम परसदा तथा चतुर्थ स्थान ग्राम खमतराई ने प्राप्त किया। विजेता दलों को नगद राशि एवं रनिंग शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजक दिलीप यादव, अध्यक्ष कन्हैया यादव, उपाध्यक्ष राहुल यादव, मनोज यादव, जितेंद्र यादव, रघु यादव सहित समाज के सभी पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS