Explore

Search

November 11, 2026 11:54 pm

पेट्रोल पंप कर्मचारी की बाइक में आग लगाकर भागा युवक, पुरानी रंजिश आई सामने

बिलासपुर। हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम धौराभाठा में एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते पेट्रोल पंप कर्मचारी की बाइक में आग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि बाइक में आग लगने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़ित ने किसी तरह आग पर काबू पाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धौराभाठा निवासी दिनेश भास्कर धौराभाठा स्थित एक पेट्रोल पंप में कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि नौ नवंबर की रात करीब नौ बजे वे अपने दोस्त लक्ष्मीकांत मांडले के घर गए थे। उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी थी। भोजन करने के बाद जब वे बाहर निकले तो देखा कि उनकी बाइक से धुआं उठ रहा है और उसमें आग लगी हुई है। उन्होंने तत्काल पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई। घटना के बाद उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के दौरान गांव का ही अनुराग ऊर्फ अन्नू वहां मौजूद था और आग लगने के तुरंत बाद वहां से भाग गया। इस पर दिनेश को शक हुआ कि पुरानी रंजिश के चलते अन्नू ने ही उनकी बाइक में आग लगाई होगी। दिनेश भास्कर ने पुलिस को बताया कि करीब पांच साल पहले अन्नू के साथ उनका विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ गए थे। तब से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। पीड़ित ने आशंका जताई कि उसी विवाद का बदला लेने के लिए अन्नू ने यह आगजनी की वारदात की है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS