Explore

Search

October 26, 2025 1:10 am

अरपा माता की महाआरती से छठ महापर्व का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना

विधायक धरम लाल ,धर्मजीत सिंह और दिलीप लहरिया हुए शामिल, समिति ने की अपील की ,26 अक्टूबर को सुबह 7 बजे छठ घाट पर श्रमदान के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और घाट की सफाई में सहभागी बनें

बिलासपुर। नहाए-खाए के दिन अरपा तट पर भक्तिभाव और उत्साह के माहौल में छठ महापर्व की शुरुआत हुई। छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित अरपा माता की महाआरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और उत्तर प्रदेश गोरखपुर के पूर्व सांसद इंजीनियर प्रवीण कुमार निषाद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महाआरती का आयोजन श्री श्री 1008 त्यागी प्रेम दास जी महाराज के सानिध्य में हुआ। जनप्रतिनिधियों और समिति के पदाधिकारियों ने माता अरपा की आरती कर प्रदेश में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

समिति के प्रवीण झा डॉ. धर्मेंद्र दास अभय नारायण राय सुधीर कुमार झा बी.एन. ओझा संरक्षक एस.पी. सिंह एस.के. सिंह और बृजेश सिंह ने संयुक्त रूप से महाआरती का संचालन किया।

आरती से पूर्व मंचीय कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह, विधायक दिलीप लहरिया जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और इंजीनियर प्रवीण निषाद ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

धरमलाल कौशिक ने कहा कि माता अरपा हमारे लिए पूजनीय हैं। हम सबको उनके पर्यावरण और स्वच्छता की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान की भावना यही है कि हमारे नदी-नाले,तालाब और शहर स्वच्छ रहें।

वहीं धर्मजीत सिंह ने समिति की सराहना करते हुए कहा कि छठ पूजा समिति महीनों मेहनत कर छठ घाट की सफाई और आयोजन की तैयारी करती है। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय है।

इंजीनियर प्रवीण निषाद ने कहा कि मैंने देशभर में कई घाट देखे हैं पर बिलासपुर का यह पक्का घाट देशभर में अद्वितीय है। यहां की श्रद्धा और व्यवस्था अनुकरणीय है।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत फूलमालाओं से किया गया। स्वागत भाषण समिति के प्रवीण झा ने दिया जबकि संरक्षक एस.पी. सिंह ने छठ घाट के इतिहास और महाआरती की भावना पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन डॉ. धर्मेंद्र दास ने किया और संचालन अभय नारायण राय ने संभाला।

मंच पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केसरवानी राजेंद्र शुक्ला प्रमोद नायक महेश दुबे ध्रुव कोरी मनीष अग्रवाल अजय यादव बी.पी. सिंह स्मृति जैन किरण सिंह एम.पी. शर्मा अभय कुमार गुप्ता देवेश गोपाल विजय ओझा समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

महाआरती की सफलता में आर.पी. सिंह रौशन सिंह प्रशांत सिंह दिलीप चौधरी संजय सिंह राजपूत धनंजय झा हरिशंकर कुशवाहा डॉ. कुमुद रंजन सिंह बृजेश सिंह अर्जुन सिंह अजीत पंडित शैलेंद्र सिंह ललितेश सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।

 समिति के प्रवीण झा ने श्रद्धालुओं से अपील की कि 26 अक्टूबर को सुबह 7 बजे छठ घाट पर श्रमदान के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और घाट की सफाई में सहभागी बनें।छठ पूजा समिति ने सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS