Explore

Search

October 25, 2025 1:53 am

छठ महापर्व के महाआरती में शामिल होंगे केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू उपमुख्यमंत्री अरूण साव पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला

बिलासपुर। छठ महापर्व की तैयारियां छठपूजा समिति द्वारा जिला प्रशासन नगर निगम के सहयोग से पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन के निर्देशो पर कार्य किया जा रहा है।  25 अक्टूबर को छठघाट पर माता अरपा की महाआरती से 3 दिवसीय व्रत का शुभांरभ होगा।  छठपूजा समिति ने बताया अरपा महाआरती में शामिल होने मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 1008 त्यागी प्रेमदास जी महराज ब्रम्ह बाबा मंदिर उपस्थित रहेंगे अन्य प्रमुख अतिथियों में बिलासपुर के सांसद केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू उपमुख्यमंत्री अरूण साव विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धरमजीत सिंह स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला विधायक अटल श्रीवास्तव विधायक दिलीप लहरिया महापौर श्रीमती पूजा विधानी निगम सभापति विनोद सोनी जिलापंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी शामिल होंगे।

छठपूजा समिति ने बताया माता आरपा की महाआरती पिछले 15 वर्षो से कि जा रही है जिसका उद्देश्य अरपा के पर्यावरण को शुद्ध रखना बिलासपुर की जनता से अपील करना माता अरपा को सालभर कचरा विहिन प्लास्टिक विहिन एवं शुद्ध रखे। छठ समिति द्वारा शहर के सामाजिक संस्थाओ के प्रमुख राजनीतिक दलो के प्रमुख एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। छठ पूजा समिति ने नागरिको से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में महाआरती में पहुंचे बिलासपुर नगर निगम के पार्षदगण भी आरती में आमंत्रित है।  

छठ महापर्व की शुरूआत 25 अक्टूबर को नहाय-खाय से होगी 26 अक्टूबर को व्रती अपने-अपने घरो में खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगे, 27 अक्टूबर को शाम को डूबते सूरज को अर्घ दिया जायेगा 28 अक्टूबर को सुबह उदईमान सूर्य को अर्घ देकर व्रत सम्पूर्ण होगा। 

महाआरती के अवसर पर समिति 2100 दियो का दीपदान करेगी। महाआरती के तैयारी में समिति के पदाधिकारी लगे हुए है आज भी छठघाट की सफाई एवं पार्किंग कार्य दु्रतगति से चल रहा है। छठपूजा समिति में संचालन हेतु पांच सदस्य बनाये गये है प्रवीण झॉ डॉ. धर्मेन्द्र दास अभयनारायण राय सुधीर कुमार झॉ बी.एन. ओझा सदस्य है पाटलीपुत्रा सांस्कृतिक विकास मंच भोजपुरी समाज स्वामी सहजानंद सरस्वती समाज के सभी पदाधिकारी पूजा समिति के साथ मिलकर महाआरती एवं छठ महापर्व को सफल बनाने हेतु प्रयासरत है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS