Explore

Search

December 9, 2025 8:04 am

वीडियो: पेड़ से टकराई कार में लगी आग, हादसे में बाल-बाल बचे दो युवक

बिलासपुर। रतनपुर से पोड़ी जा रही एक तेज रफ्तार कार शुक्रवार को सिल्ली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही पलों में कार में आग लग गई। हादसे के दौरान कार में सवार दोनों युवक किसी तरह समय रहते नीचे उतर गए, जिससे उनकी जान बच गई। आग इतनी भीषण थी कि कार कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई।

रतनपुर थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने बताया कि नेवसा के उसराभाठा निवासी मुकेश कुमार कोरी (28) अपने दोस्त सतीश कश्यप के साथ पोड़ी जा रहे थे। दोनों की कार जब सिल्ली मोड़, गहलानाला के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक अन्य कार से बचने के प्रयास में उनका वाहन अनियंत्रित हो गया। नियंत्रण खोने के बाद कार सीधे सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इंजन से धुआं उठने लगा।
हादसे के तुरंत बाद दोनों युवक कार से बाहर निकल आए। कुछ ही क्षणों में कार में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरा वाहन लपटों में घिर गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में दोनों युवकों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि सिल्ली मोड़ पर पहले भी कई वाहन हादसे का शिकार हो चुके हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS