Explore

Search

October 10, 2026 12:29 am

नागपुर पदवीधर मतदार संघ चुनाव 2026 : हिंदी विश्वविद्यालय में जागरूकता अभियान, कर्मचारियों ने लिया संकल्प

वर्धा। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में गुरुवार को नागपुर पदवीधर मतदार संघ विधान परिषद चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए नए मतदाताओं के नाम पंजीकरण हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कर्मचारियों और शिक्षकों ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी अविनाश देव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पदवीधर मतदार संघ का यह चुनाव शिक्षित वर्ग की भागीदारी और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में नाम पंजीकृत कराने की अपील की।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी बी. एस. मिरगे ने बताया कि नए मतदाताओं के नाम पंजीकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उन्होंने पात्र शिक्षकों और कर्मियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की।

शिष्टाचार अधिकारी राजेश यादव ने कहा कि ऐसे अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करते हैं और नागरिक दायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। वहीं सहायक प्रोफेसर लेफ्टनंट डॉ. अनिकेत आंबेकर ने मतदान को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि युवा वर्ग को लोकतंत्र की इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

अभियान में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में विशेष सहायता केंद्र स्थापित कर मतदाता सूची से संबंधित जानकारी और पंजीकरण सुविधा उपलब्ध कराई है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS