Explore

Search

March 8, 2026 2:44 am

अग्रसेन जयंती समारोह 2025, अग्रवाल फन फेस्ट आनंद मेला में 3000 लोगों ने उठाया मनोरंजन का आनंद

बिलासपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के अंतर्गत अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा अग्र फन फेस्ट आनंद मेला का भव्य आयोजन किया गया। कुंदन पैलेस में आयोजित इस मेले में अग्रवाल समाज की महिलाओं व युवाओं ने 30 से अधिक स्टॉल लगाए। खाने-पीने के व्यंजन मनोरंजन खेल हैंडीक्राफ्ट व बुटिक के आकर्षक स्टॉलों ने सबका मन मोह लिया।

आनंद मेले में लगभग 3000 लोगों की सहभागिता रही। धमाकेदार आर्केस्ट्रा, लाइव कॉन्सर्ट गीत-संगीत और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया।

इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा अग्रवाल समाज परोपकार शिक्षा व्यापार और अध्यात्म के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है। कोरोना संकट काल में भी समाज ने सेवा का बीड़ा उठाया। अग्रवाल समाज समरसता और एकता के साथ दूसरों को लेकर आगे बढ़ता है।

कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल धर्मजीत सिंह सुशांत शुक्ला अटल श्रीवास्तव महापौर पूजा विधानी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और समाज के उत्साहवर्धन की सराहना की।

मेले में गुपचुप चाट, पाव भाजी छोले-भटूरे, इडली-सांभर सहित विविध व्यंजन आकर्षण का केंद्र

समारोह में समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारियों शिव अग्रवाल चतुर्भुज अग्रवाल ओम मोदी अशोक अग्रवाल डॉ. सुनील केडिया आशीष अग्रवाल राजेंद्र खेड़िया पवन अग्रवाल साजन अग्रवाल अंकुर अग्रवाल रंजना अग्रवाल वंदना जाजोदिया सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।

आयोजन को सफल बनाने में तेजस अग्रवाल तुषार अग्रवाल ऋतिक अग्रवाल मयंक निशानियां अमित रामपुरिया सहित युवाओं और महिला समिति की अहम भूमिका रही।

चित्रकला प्रतियोगिता  बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर और त्योहारों पर बनाए आकर्षक चित्र

अग्रसेन भवन जूनियर लाइन में आयोजित चित्रकला एवं रंगभरी प्रतियोगिता में 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।कक्षा 2 से 5 तक के बच्चों ने भारत के त्योहारों जैसे दीपावली पोंगल, होली व रक्षाबंधन पर चित्र बनाए।कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को ऑपरेशन सिंदूर विषय दिया गया, जिसमें देशभक्ति से ओतप्रोत चित्र बनाकर बच्चों ने शहीदों की वीरता को दर्शाया।बच्चों की रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना ने सभी का मन मोह लिया।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विपिन जाजोदिया प्रदीप बरसैंया मुकेश अग्रवाल विवेक गोयल अंकुर अग्रवाल, निखिल केडिया पीयूष गोयल की सराहनीय भूमिका रही।

अग्रसेन जयंती समारोह 2025 के अंतर्गत आयोजित अग्रवाल फन फेस्ट आनंद मेला और चित्रकला प्रतियोगिता ने समाज के सांस्कृतिक, सामाजिक और रचनात्मक उत्सव को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS