Explore

Search

October 25, 2026 10:51 am

जंगल में मंगल ,रतनपुर पुलिस ने  किया रेड, जुआ खेलते दस गिरफ्तार, 3.33 लाख का सामान जब्त

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना पुलिस ने ग्राम चपोरा चॉपी बांध के पास जंगल में जुआ खेल रहे 10 लोगों को रंगे हाथ पकड़कर करीब 3.33 लाख का सामान जब्त किया है।

एएसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि 10 अगस्त को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में टीम बना कर मौके पर दविश दी गई इस दौरान आरोपियों के पास से 83,030 नकद, 10 मोबाइल फोन 5 मोटरसाइकिल 52 पत्तियों की ताश एक कंबल और एक बोरी पानी पाउच जब्त किए गए। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 3,33,030 आंकी गई।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार वाल्मिकी शाहिद कुरैशी गुलशन नामदेव शहबाज खान आशीष कुमार नितेश नागदोने मोहम्मद सलीम शेख गोलू कुमार ऊर्फ लक्ष्मीनारायण संतोष कुमार पाण्डेय और शेख अख्तर हुसैन शामिल हैं। ये सभी बिलासपुर के अलग अलग क्षेत्रों के रहने वाले है ।

रतनपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एसआई बंजारे एएसआई मेलाराम कठौतिया उमेश उपाध्याय पवन सिंह प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS