Explore

Search

October 13, 2026 10:24 am

आटो चालक ने शिक्षक की बाइक को मारी टक्कर, फिर कर दी पिटाई

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में बुधवार को एक शिक्षक के साथ मारपीट मामला सामने आया है। नेहरू नगर सिग्नल के पास एक तेज रफ्तार आटो चालक ने शिक्षक की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद बात विवाद बढ़ा और आटो चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिक्षक की पिटाई कर दी। घटना के बाद घायल शिक्षक ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली नाका के पास रहने वाले विक्रम सोनी शिक्षक हैं। उनकी पोस्टिंग मस्तूरी विकासखंड के भटचौरा स्कूल में हैं। बुधवार की सुबह वे किसी काम से एलआईसी कार्यालय गए हुए थे। वहां से काम निपटाकर वे अपनी बाइक से वापस मुंगेली नाका स्थित घर की ओर लौट रहे थे। नेहरू नगर सिग्नल के पास रेड लाइट होने के कारण उन्होंने बाइक रोक दी। उसी समय पीछे से आ रहे एक आटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक में स्क्रेच आ गया। शिक्षक ने चालक को ठीक से आटो चलाने की सलाह दी, लेकिन वह युवक इससे नाराज हो गया। पहले तो उसने बहस की, फिर शिक्षक का पीछा करते हुए गणेश चौक पहुंच गया। वहां उसने गाली-गलौज करते हुए अपने साथियों को बुलाया और शिक्षक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते देख आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह शिक्षक को बचाया। घायल शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS