Explore

Search

April 26, 2026 10:47 pm

जर्जर सड़को को लेकर यूथ इंटक ने किया विरोध प्रदर्शन

अम्बिकापुर।गड्ढे में गाड़ी चलाने का प्रशिक्षण जैसे नारो के साथ यूथ इंटक ने मंगलवार को अम्बिकापुर शहर की जर्जर सड़कों और ट्रिपल इंजन सरकार की निष्क्रियता के विरोध में चक्काजाम किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर भारत माता चौक के समीप दोपहर 12 बजे से एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी और यूथ इंटक के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अम्बिकापुर की सड़कों की स्थिति लगातार खराब हो रही है, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की संयुक्त जिम्मेदारी के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्य नहीं हुआ है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार ने ट्रिपल विकास के नाम पर वोट तो मांगे लेकिन परिणामस्वरूप जनता को बिजली बिलों में बढ़ोतरी, टोल टैक्स की वसूली और बदहाल सड़कों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह एक विशेष पूंजीपति वर्ग के हितों के लिए कार्य कर रही है और सरगुजा की खनिज संपदा का दोहन इसी दिशा में उठाया गया कदम है।

पूर्व 20 सूत्रीय कार्यक्रम उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि अम्बिकापुर से होकर गुजरने वाली अधिकांश सड़कें राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधीन हैं, लेकिन विभाग विगत तीन वर्षों से रखरखाव के लिए फंड की कमी का हवाला देकर उदासीन रवैया अपना रहा है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जनता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और महापौर के मुखौटे पहनकर प्रतीकात्मक रूप से खराब सड़कों पर मोटरसाइकिलें धकेल कर अनोखा विरोध दर्ज कराया।

प्रदेश कांग्रेस सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शील को सौंपी गई थी। सिंह ने रायगढ़ रोड की हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह मार्ग सरगुजा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ता है, लेकिन भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया है।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई, तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन में हेमंत सिन्हा मो. इस्लाम दुर्गेश गुप्ता लोकेश कुमार कलीम अंसारी अनिल सिंह कर्नल जीवन यादव अमित तिवारी राजा आशीष जायसवाल हिमांशु जायसवाल वेद प्रकाश शर्मा चंद्रप्रकाश सिंह रजनीश सिंह सोहन जायसवाल निकी खान नीतीश चौरसिया आलोक सिंह सतीश बारी आतिश शुक्ला समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS