Explore

Search

October 25, 2026 7:50 am

ऑपरेशन आघात: 14 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार


जशपुर। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस को सफलता मिली है। थाना तुमला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोल्हेनझरिया में एक युवक से पुलिस ने 14 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब व अंग्रेजी शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को तुमला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोल्हेनझरिया के बाजारडांड छपरी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब व अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। पुलिस टीम ने वहां संदिग्ध युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास दो जरकिन में कुल 09 लीटर कच्ची महुआ शराब पाई गई। साथ ही उसके बैग से व्हिस्की और बियर की बोतलें बरामद की गईं। पूछताछ में युवक ने अपना नाम भूपेन्द्र सेठ (18), निवासी ग्राम कोल्हेनझरिया बताया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए कुल 14 लीटर शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ तुमला थाने में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS