Explore

Search

October 31, 2025 11:36 am

छत्तीसगढ़: IPS अफसरों की हुई पदस्थापना, कई अफसरों को नक्सल प्रभावित जिलों में भेजा गया

नवा रायपुर ।छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने वर्ष 2021 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, आठ अधिकारियों को नक्सल प्रभावित जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नगर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत अधिकारियों को अब ऑपरेशनल ड्यूटी के लिए तैनात किया गया है। इनमें दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर जैसे संवेदनशील जिले शामिल हैं।

पदस्थापित अधिकारियों की सूची इस प्रकार है

उदित पुष्कर, नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर से स्थानांतरित होकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला दंतेवाड़ा बनाए गए हैं।आकाश कुमार शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा, जिला दुर्ग के रूप में नियुक्त किया गया है।रोहित कुमार शाह, नगर पुलिस अधीक्षक, सरगुजा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा भेजा गया है। रविन्द्र कुमार मीणा, नगर पुलिस अधीक्षक, कोरबा अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बीजापुर होंगे। अमन झा, नगर पुलिस अधीक्षक, रायपुर को भी बीजापुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। आकाश श्रीश्रीमाल, नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर बनाए गए हैं। अजय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाइन्स रायपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला नारायणपुर पदस्थ किया गया है। अक्षय सबद्रा नगर पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर भी नारायणपुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम पर सचिव हिम शिखर गुप्ता द्वारा जारी किया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS