Explore

Search

June 9, 2025 1:58 am

R.O.NO.-13250/13

R.O.NO.-13250/13

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दी गई विदाई एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने की सेवाओं की सराहना, परिजनों से भी की चर्चा

रायपुर। पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा देने के बाद 31 मई को सेवानिवृत्त हुए चार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वालों में सहायक उपनिरीक्षक डूमन सिंह दीवान, लव कुमार ध्रुव, प्रधान आरक्षक अश्वनी पटेल और प्रधान आरक्षक चालक शंकर्षण मिश्रा शामिल हैं। कार्यक्रम में परिजन भी उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने सेवा काल के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। वहीं परिजनों ने भी वरिष्ठ अधिकारियों से सेवा से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।

एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को साल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और पेंशन से संबंधित दस्तावेज प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी की सेवा को सराहते हुए भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। सहायक उपनिरीक्षक डूमन सिंह दीवान वर्ष 1993 में आरक्षक पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने थाना अभनपुर, गोबरानवापारा, धरसींवा, चंपारण चौकी, राखी, आरंग सहित विभिन्न स्थानों में सेवाएं दीं। उन्हें दो पदोन्नति मिली और उन्होंने 32 वर्षों की सराहनीय सेवा दी।

सहायक उपनिरीक्षक लव कुमार ध्रुव वर्ष 1986 में भर्ती होकर सिविल लाइन, पंडरी, तेलीबांधा, मंदिर हसौद, तिल्दा नेवरा, माना जैसे थानों में सेवाएं दीं। उन्हें भी दो पदोन्नति प्राप्त हुई और उन्होंने 39 वर्षों की सेवा दी। प्रधान आरक्षक अश्वनी पटेल वर्ष 1987 में भर्ती हुए और उन्होंने आजाद चौक, गंज, क्राइम ब्रांच, धरसींवा, देवेन्द्र नगर सहित कई थानों में सेवाएं दीं। उन्हें एक पदोन्नति मिली और उन्होंने 38 वर्षों की सेवा की।

प्रधान आरक्षक चालक शंकर्षण मिश्रा वर्ष 1985 में वाहन शाखा में भर्ती हुए थे। उन्होंने राजनांदगांव और रायपुर के वाहन शाखा में कार्य करते हुए 40 वर्षों की सराहनीय सेवा दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, आरआई अनीश सारथी, वरिष्ठ लिपिक निरीक्षक (एम) पीएस यादव, स्थापना लिपिक उपनिरीक्षक (एम) जनक लाल रात्रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS