Explore

Search

October 24, 2026 11:27 pm

केवीके कर्मचारियों से भेदभाव का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर छत्तीसगढ़ ।आईजीकेवी के अधीन कृषि विज्ञान केंद्रों के कर्मचारियों ने सेवा शर्तों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए 15 दिन में समाधान नहीं होने पर 27 मई से आंदोलन की चेतावनी दी है।

संघ ने पेंशन, भत्ते, पदोन्नति और सेवा-निवृत्ति में असमानता को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने अस्थायी नियुक्तियों को भी नियम विरुद्ध बताया है।

कर्मचारी संघ ने की मांगें

केवीके कर्मचारियों को विश्वविद्यालय के समकक्ष पदों के समान सेवा लाभ प्रदान किए जाएँ।एनपीएस/ओपीएस मेडिकल भत्ते और सीएएस योजना को तुरंत बहाल किया जाए।सेवा-निवृत्ति आयु को 62/65 वर्ष किया जाए।सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन, ग्रेच्युटी और चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान की जाएँ।विवादित अस्थायी नियुक्तियों के विज्ञापन को तुरंत रद्द किया जाए।

संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत प्रस्तावित इस आंदोलन से विश्वविद्यालय का कामकाज प्रभावित हो सकता है ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS