Explore

Search

March 8, 2026 12:38 am

व्यापार विहार से फिल्मी अंदाज में चोरी, कार से 8 लाख से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी,मौके पर पहुंचे एसएसपी

“एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि क्राइम एंगल से भी गहन जांच की जा रही है।जल्द ही आरोपी को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा”

छत्तीसगढ़ । बिलासपुर शहर के व्यस्त कारोबारी क्षेत्र व्यापार विहार में शनिवार रात एक दुस्साहसिक चोरी की घटना सामने आई है। हरे कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक की कार से अज्ञात व्यक्ति लगभग 8 लाख नगद से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 08:30 बजे दुकान संचालक ने दुकान के गल्ले से नगदी निकालकर उसे एक बैग में रखा और अपनी कार में रख दिया। इसके बाद वे दुकान का शटर बंद करने लगे। इसी दौरान मौके की तलाश में खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने कार का दरवाजा खोलकर बैग पार कर दिया और कुछ ही क्षणों में वहां से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचे और तत्काल जांच शुरू कर दी गई।निर्देश पर आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच और दबिश दी जा रही है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने घटना पर नाराजगी जताई है और अधिकारियों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए ,वहीं दूसरी ओर सीएसपी द्वारा संदिग्ध आरोपी का सीसीटीवी फुटेज जारी किया गया है, ताकि उसकी पहचान कर उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS