Explore

Search

April 27, 2026 8:29 am

किराया मांगने पर महिला मकान मालिक से मारपीट, दंपती पर मामला दर्ज

बिलासपुर। बेलगहना क्षेत्र के खोंगसरा में किराया मांगने पर एक महिला मकान मालिक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि किराएदार दंपती ने किराया मांगने पर महिला के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कोटा क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत खोंगसरा आवासपारा निवासी राजकुमारी मरकाम पेशे से योग शिक्षक हैं। उन्होंने अपने मकान में सोनसाय नवागांव निवासी विनय मानिकपुर और उसकी पत्नी सुरेखा को किराए पर रखा था। दंपती लगभग तीन महीने तक किराए के मकान में रहे। हाल ही में जब वे मकान खाली करने लगे तो मकान मालकिन ने तीन महीने का बकाया किराया मांगा।
राजकुमारी मरकाम ने आरोप लगाया कि किराया मांगने पर विनय और सुरेखा ने पहले बहस की और फिर विवाद बढ़ने पर उनके साथ मारपीट की। इस घटना में उन्हें चोटें आईं। इसके बाद उन्होंने बेलगहना चौकी पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का प्राथमिक उपचार कराया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS