Explore

Search

November 5, 2026 7:02 am

अवैध विज्ञापन बोर्ड लगाने पर धीरा बिल्डर्स को लगा 50 हजार का जुर्माना

बिल्डर ने किया जुर्माने का भुगतान

बिलासपुर छत्तीसगढ़ ।नगर निगम ने धीरा बिल्डर्स पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। धीरा बिल्डर्स द्वारा बिना नगर निगम से अनुमति लिए ही शहर के बिजली और स्ट्रीट लाइट के खंभों के साथ ही अन्य सार्वजनिक स्थलों में अपने धीरा बिल्डर्स का विज्ञापन किया जा रहा था। बिल्डर द्वारा होर्डिंग्स, बैनर,पोस्टर के माध्यम से अपने कंपनी का प्रचार प्रसार किया जा रहा था।

कंपनी द्वारा बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स बनवाकर खंभों, सार्वजनिक स्थलों के साथ सरकारी संपत्तियों का उपयोग विज्ञापन के लिए जा रहा था। जबकि विज्ञापन करने के लिए नगर निगम से अनुमति लेनी पड़ती है और निर्धारित शुल्क पटाना रहता है। धीरा बिल्डर्स बिना शुल्क पटाए ही विज्ञापन कर रहा है। ऐसे में मेसर्स धीरा बिल्डर्स को 50 हजार का जुर्माना लगाया गया,जिसके बाद बिल्डर्स द्वारा जुर्माने का भुगतान कर दिया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS