Explore

Search

March 9, 2026 10:44 pm

महिला कांग्रेस ने कचहरी चौक पर चलाया हस्ताक्षर अभियान, केंद्रीय मंत्री के पुतले का किया दहन

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को महिला कांग्रेस द्वारा कचहरी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के तहत एप्सटीन फ़ाइल को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तथा केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri के पुतले का दहन किया गया। साथ ही कैंडल मार्च निकालकर महिलाओं ने अपना विरोध दर्ज कराया।

यह कार्यक्रम अल्का लांबा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस एवं फूलोदेवी नेताम , प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित किया गया। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सीमा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी से घर का बजट बिगड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi से मांग की कि केंद्रीय मंत्री से तत्काल इस्तीफा लिया जाए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने भी केंद्रीय मंत्री से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और महिलाओं पर अत्याचार को कांग्रेस पार्टी और महिला कांग्रेस किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, रफीक सिद्दीकी, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामविलास राठौर, आभास बोस, पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष रमेश पैगवार, सेवादल अध्यक्ष देव कुमार पांडे, ऋषिकेश उपाध्याय, परमेश्वर निर्मले, अजीत राणा, एनएसयूआई के आकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महिला कांग्रेस की ओर से हेमलता राठौर, मुस्कान परवीन, वर्षा सिंह, जोगेश्वरी सूर्यवंशी, चंपा प्रधान, सुनीता कश्यप, चंद्रावली वर्मा, नगर अध्यक्ष महिला शशिकांता हंसालिया, ललिता सूर्यवंशी, अनीता प्रकाश, कविता चुराने, मुन्नी रात्रे, रजनी सूर्यवंशी, सत्यभामा टंडन, लक्ष्मी महंत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल रहीं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS